फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पुलिस चौकी के सामने सिपाही ने बनाया टिक टॉक वीडियो, सीओ ने शुरू की जांच

Sun, 11 Sep 2022 05:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी सिपाही है जो पीआरवी के दोपहिया वाहन में तैनात है। इसके अलावा वीडियो में उसके साथ दिख रहा युवक शाहगंज का निवासी बताया जा रहा है। वीडियो में सिपाही युवक का हाथ पकड़कर बॉलीवुड फिल्म के एक डायलॉग पर टिक टॉक वीडियो बनाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Prayagraj News : सिपाही द्वारा टिकटॉक वीडियो बनाने का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरसुइया में तैनात एक सिपाही ने पुलिस चौकी के सामने टिक टॉक वीडियो बनाया। शाहगंज के एक युवक के साथ मिलकर बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद अफसरों ने जांच शुरू करा दी है। 

विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी सिपाही है जो पीआरवी के दोपहिया वाहन में तैनात है। इसके अलावा वीडियो में उसके साथ दिख रहा युवक शाहगंज का निवासी बताया जा रहा है। वीडियो में सिपाही युवक का हाथ पकड़कर बॉलीवुड फिल्म के एक डायलॉग पर टिक टॉक वीडियो बनाता नजर आ रहा है।

मामला अफसरों की जानकारी में आया तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। सीओ बैरहना सरवणन टी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि सिपाही क्षेत्र में कब से तैनात है। मामले की जांच कर रिपोर्ट जल्द ही अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें