फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, धूमनगंज थाने में था तैनात, अधिकारी मौके पर पहुंचे

Thu, 22 Feb 2024 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज थाने में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के मूल निवासी सिपाही घनश्याम यादव की धूमनगंज में तैनाती करीब दो महीने पहले ही हुई थी। वह थाने के पास ही कमरा किराए पर लेकर रहता था। सुबह काफी देर तक न उठने पर घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज थाने में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। फोरेंसिक टीम बुलाकर कमरे की जांच पड़ताल कराई जा रही है। 

 

मूल रूप से फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला घनश्याम यादव (28) पुत्र इंदल यादव यूपी पुलिस में सिपाही था। उसकी तैनात धूमनगंज थाने में थी। दो महीने पहले ही उसकी तैनाती की गई थी। वह थाने के पास ही हरवारा मुहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहता था। थाने के अन्य सिपाही भी आसपास के कमरों में रहते थे। 

विज्ञापन


सिपाही घनश्याम बुधवार को रात में ड्यूटी करके कमरे पर लौटा था। सुबह साथी पुलिसकर्मी जगाने पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। करीब दो घंटे बाद दोबारा जाकर आवाज दी फिर भी जवाब नहीं मिला तो किसी तरह भीतर झांक कर देखने पर सिपाही फंदे पर लटका मिला। अब तक कोई सुसाइड नोट कमरे से बरामद नहीं हुआ है। पुलिस कमरे की जांच पड़ताल कर रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें