Prayagraj News : भारत जोड़ो यात्रा निकालते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला।
यह यात्रा कीडगंज, कोठापार्चा, बहादुरगंज, कोतवाली, रानी मंडी, अटाला, नुरूल्लारोड, खुल्दाबाद चौराहा, नखासकोना होते हुए लीटर रोड पर समाप्त हुई। लोगों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान अजय राय ने कहा कि यह यात्रा नफरत और हिंसा के खिलाफ है, जिसे देश में फैलाया जा रहा है। भाजपा का तरीका यही है। यात्रा में जिलाध्यक्ष अरूण तिवारी, सुरेश यादव, शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन, अभय अवस्थी, हसीब अहमद, सुशील तिवारी, जतिेंद्र राय, मोहम्मद इरफान, तस्लीमउद्दीन, फुजैल हाशमी, वसीम अंसारी, हरिकेश त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Prayagraj News : भारत जोड़ो यात्रा के पहले मनकामेश्वर मंदिर में पूजन करते अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला।
नहीं नजर आए प्रमोद तिवारी व अनुग्रह नारायण सिंह
कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। ऐसे में यह यात्रा कांग्रेस के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी व पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह इस यात्रा में शामिल नहीं हुए।