छत्तीसगढ़ और राजस्थान में गैस सिलिंडर की कीमत 450 रुपये करने की घोषणा यूपी में भी की जाए। इसकी मांग को लेकर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुरेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
ज्ञापन देने वालो में: प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, मनोज पासी, रईस अहमद, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह, अरशद अली, शीश अहमद, ऋषभ साहू, बलवंत राव, नफीस अहमद, अकील अहमद , मनोज पटेल, अमित दिवेदी, सुनील यादव, एतेश्याम अहमद, राहुल कुशवाहा, मयंक पाल, मुन्ना प्रिंटर, संतोष सिंह, विकास चौरसिया, सुनील पांडेय, रंजीत गुप्ता, राकेश पटेल, अहमद मुज्तबा, जमील अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहे।