आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने गंगापार में संगठन मजबूत करने की कवायद तेज की है। मंगलवार को देवनहरी गांव में हुई मासिक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन सक्रिय करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
गंगानगर अध्यक्ष अशफाक अहमद की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेखर बहुगुणा मुख्य अतिथि थे। जिलाध्यक्ष ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को साप्ताहिक कांग्रेस चौपाल लगाने का निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने को भी कहा गया। प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की गहन समीक्षा करने और गलतियों पर मामला उठाने के निर्देश दिए गए।
मौके पर विशेष आमंत्रित सदस्य शरद उपाध्याय मुन्ना, प्रोफेसर डॉ. जगत नारायण सिंह, देवराज उपाध्याय, विनोद विश्वकर्मा, मंजू मौर्या, दिनेश यादव, अनुपम द्विवेदी आदि रहे।