फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कांग्रेस हर ब्लॉक में लगाएगी साप्ताहिक चौपाल

Wed, 18 Nov 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के देवनहरी में कांग्रेस गंगापार की मासिक बैठक में शामिल जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद, शेखर बहुग
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने गंगापार में संगठन मजबूत करने की कवायद तेज की है। मंगलवार को देवनहरी गांव में हुई मासिक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन सक्रिय करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

गंगानगर अध्यक्ष अशफाक अहमद की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेखर बहुगुणा मुख्य अतिथि थे। जिलाध्यक्ष ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को साप्ताहिक कांग्रेस चौपाल लगाने का निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने को भी कहा गया। प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की गहन समीक्षा करने और गलतियों पर मामला उठाने के निर्देश दिए गए।
मौके पर विशेष आमंत्रित सदस्य शरद उपाध्याय मुन्ना, प्रोफेसर डॉ. जगत नारायण सिंह, देवराज उपाध्याय, विनोद विश्वकर्मा, मंजू मौर्या, दिनेश यादव, अनुपम द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें