फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वोट बचाओ, देश बचाओ पदयात्रा में गरजे कांग्रेसी

Wed, 07 Oct 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सहसों पदयात्रा में मौजूद कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
बेरुई गांव में कांग्रेस ने वोट बचाओ देश बचाओ पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में निकाली गई।
विज्ञापन

पदयात्रा में वोट चोर गद्दी छोड़ो, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो और मोदी-शाह शर्म करो जैसे नारे लगाए गए। अशफाक अहमद ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम लोगों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है।
छात्र और नौजवान बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी उठाई गई। सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सकों और दवाइयों की कमी से लोगों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिलीभगत से करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना आंदोलन जारी रखेगी। जब तक ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कार्रवाई की मांग पूरी नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। मौके पर देवराज उपाध्याय, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, डॉ. अमर सिंह पटेल, संगम लाल गुप्ता, प्रदीप पांडेय, मो. फारुक, मो. शमीम और मो. वसीम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें