शनिवार को राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सिविल लाइन्स एलगिन रोड स्थित आवास पर इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकारों से बातचीत की। प्रमोद तिवारी ने डाक्टरों की हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा की सीबीआई इस घटना की जल्द से जल्द जांच करे।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यह मामला धीरे-धीरे और तूल पकड़ता जा रहा है। जिस निर्ममता के साथ महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या हुई, उस घटना ने कोलकाता के साथ-साथ पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना को लेकर बंगाल से दिल्ली तक आक्रोश है। कांग्रेस नेता ने 69000 शिक्षक भर्ती पर भी सरकार को घेरा और हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन
शनिवार को राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सिविल लाइन्स एलगिन रोड स्थित आवास पर इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकारों से बातचीत की। प्रमोद तिवारी ने डाक्टरों की हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा की सीबीआई इस घटना की जल्द से जल्द जांच करे। उन्होंने कहा इस तरह की बीभत्स घटना चाहे कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड या दिल्ली के चिकित्सकों के साथ आमानवीय व्यवहार होती है तो, यह चिंताजनक और निंदनीय है। इस दौरान कहा कि हम चाहते हैं कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। हम दोषियों के खिलाफ मृत्युदंड की भी मांग करेंगे।
उन्होंने 69000 शिक्षक भर्ती मुद्दे पर भी सरकार को घेरा कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि शिक्षा देने वाले शिक्षकों को ही न्याय नहीं मिल पा रहा है। शिक्षक भर्ती में आरक्षण के नियमों का पालन नहीं किया गया। कहा कि भाजपा सरकार में या तो पेपर लीक हो जाते हैं या भर्ती घोटाला हो जाता है।