फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कुएं में गिरने से कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत

Sat, 23 May 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बहरिया के मैलहा गांव में कुएं में गिरने से मृत कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश पटेल की फाइल फोटो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मैलहा निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मैलहा निवासी अखिलेश पटेल (32) मां कौशल्या देवी इंटर कॉलेज धमौर बहरिया में कंप्यूटर ऑपरेटर थे। बृहस्पतिवार की शाम घर के सामने बने कुएं में लगा समर्सिबल पंप खराब होने पर उसको खोल रहे थे। तभी उनका पैर फिसल गया और वे कुएं में गिर गए।
विज्ञापन

जानकारी परिजनों को हुई तो वे अखिलेश को कुएं से बाहर निकाकर प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अखिलेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी संजना पटेल का हाल बेहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें