कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को आधिकारिक नोटिस जारी कर कांस्टेबल परीक्षा-2026 की तारीख में बदलाव किया है। यह परीक्षा पहले 28 मई को होने वाली थी, जिसे अब 27 मई को आयोजित किया जाएगा। आयोग के ओर से परीक्षा तारीख बढ़ाने का यह फैसला कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के उस कार्यालय ज्ञापन के बाद आया है, जिसमें ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्योहार की छुट्टी की तारीख से टकराव से बचने के लिए आयोग ने इस अखिल भारतीय कंप्यूटर आधारित परीक्षा के शेड्यूल में यह संशोधित किया है। एसएससी के अनुसार 27 मई को होने वाली इस संशोधित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से दो- तीन दिन पहल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मॉड्यूल के माध्यम से उपलब्ध करा दिए जाएंगे।