फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर बाबा बोले- ओली के बुद्धि पर पड़ गए हैं ओले, भारत का विरोध करते करते नेपाल भगवान विरोधी हो गया

Tue, 14 Jul 2020 10:59 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
computer baba
विज्ञापन

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली की ओर से भारत की अयोध्या को नकली और भगवान राम को नेपाल का बताए जाने पर मंगलवार को यहां साधु-संतों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ओली के बयान के बाद साधु-संतों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप की भी मांग की गई।

ओली के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि लगता है ओली की बुद्धि पर ओले पड़ गए हैं। इसी वजह से वह इस तरह की गलत बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद नहीं थी कि भारत का विरोध करने की कोशिश में नेपाल भगवान विरोधी हो जाएगा।

विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने ओली को मानसिक बीमार बताया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह नेपाल पर दबाव बनाएं, ताकि ओली इस बेतुकेबयान के लिए माफी मांगने को मजबूर हो जाएं।

अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद, जूना अखाड़ा समेत अन्य कई आध्यात्मिक संगठनों ने नेपाली पीएम से अपना बयान वापस लेने और भारत से माफी मांगने की मांग की है।

विज्ञापन

narendra giri
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने नेपाल के प्रधानमंत्री के इस बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि ओली अपनी मानसिकता दुरुस्त कर लें। अयोध्या भारत के यूपी में ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेपाल चीन के हाथों में खेल रहा है और भारत के खिलाफ गलत बयानी कर रहा है।

महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि नेपाल के नागरिकों का यह दुर्भाग्य है कि उन्हें ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। यही वजह है कि पूरा नेपाल ओली के इस बयान का विरोध कर रहा है। महंत ने देश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील की है कि वह एकजुट होकर नेपाल के प्रधानमंत्री के इस बयान का कड़ा विरोध करें और उन्हें अपने इस गलत बयान पर देश से माफी मांगने के लिए भी मजबूर करें।

नेपाल के नागरिकों को चाहिए कि वे ओली को तत्काल प्रधानमंत्री का पद छोड़ने के लिए बाध्य करें। नरेंद्र गिरि ने बताया कि जल्द ही अखाड़ा परिषद की होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर साधु- संत चर्चा करेंगे और अपना कड़ा विरोध भी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

narendra giri and hari giri

भारत से माफी मांगें पीएम ओली

भगवान राम और अयोध्या को कोई भी ताकत भारत से अलग नहीं कर सकती। ओली को शीघ्र अपना बयान वापस लेते हुए भारत से माफी मांगनी चाहिए। 
महंत हरि गिरि, महामंत्री अखाड़ा परिषद व अंतरराष्ट्रीय संरक्षक जूना अखाड़ा।

चीन के बहकावे में दे रहे अमर्यादित बयान

नेपाल केप्रधानमंत्री ने चीन के उकसावे में इस तरह का अमर्यादित बयान दिया है। भगवान राम हमारे आराध्य हैं और उनकी जन्मभूमि अयोध्या हमेशा भारत में रही है और रहेगी। -जगद्गुरु घनश्यामाचार्य महाराज

ओली के भगवान कभी माफ नहीं करेंगे

नेपाली पीएम ओली को कब से और कैसे भगवान राम नेपाली लगने लगे। अपने इस हास्यास्पद बयान को ओली को वापस लेना चाहिए और भारत से माफी मांगनी चाहिए। वरना भगवान राम उनको कभी माफ नहीं करेंगे। 
स्वामी ब्रह्माश्रम, अध्यक्ष-अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें