पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा में 2669 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था। पीसीएस के कुल 988 पदों पर भर्ती होनी है लेकिन इंटरव्यू 984 पदों के लिए होगा। सहायक नगर आयुक्त के एक रिक्त पद और लेखाधिकारी (नगर विकास विभाग) के तीन रिक्त पदों का चयन केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर होता है। इन चार पदों का चयन परिणाम इस परीीक्षा के अंतिम चयन परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। आयोग ने छह जुलाई को पीसीएस के इंटरव्यू क कार्यक्रम जारी किया था, जिसके तहत साक्षात्कार 13 जुलाई से सात अगस्त तक आयोजित किए जाने थे।
इससे पहले प्रदेश सरकार ने 10 जुलाई को रात बजे से 13 जुलाई को सुबह पांच बजे तक 55 घंटे का लॉक डाउन घोषित कर दिया और आयोग को 13 एवं 14 जुलाई को प्रस्तावित इंटरव्यू स्थगित करते हुए इनके स्थान पर नई तिथि घोषित करनी पड़ी। प्रदेश सरकार ने 12 जुलाई को एक और नई घोषणा कर दी कि प्रदेश में हर शनिवार एवं रविवार को लॉक डाउन रहेगा। सरकार के इस निर्णय के बाद आयोग को इंटरव्यू के कार्यक्रम में फिर बदलाव करना पड़ा। सात दिनों के इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए और इनकी जगह नई तिथियां जारी की गईगं। ऐसे में जो इंटरव्यू पहले 26 दिनों में पूरा होना था, वह अब 42 दिनों में पूरा हो सकेगा।
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होगा इंटरव्यू
पीसीएस-2018 के इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करना होगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा। आयोग के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही हैंड वॉश एवं सैनिटाइजर भी उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थियों को एक-दूसरे से दूर रहना होगा।