फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा प्रत्याशी इंद्रजीत के खिलाफ परिवाद दाखिल

विज्ञापन
कुंडा दीवानी न्यायालय में इंद्रजीत सरेाज के खिलाफ परिवाद दाखिल कर लौटते राजा भैया। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज के बयान को संज्ञान में लेते हुए पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने उनके खिलाफ मानहानि का परिवाद दाखिल किया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान कौशाम्बी लोकसभा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने एक सभा में जनसत्ता दल के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने उन्हें मुस्लिम बेटियों पर अत्याचार करने वाला, सीओ हत्याकांड कराने, अस्थान गांव में आग लगवाने सहित अन्य आरोप लगाए थे। कहा था कि मुस्लिमों को उनका स्वागत करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही ऐसे मुस्लिमों का समाज से बहिष्कार करने की भी अपील की गई थी जो चुनाव प्रचार के दौरान उनका स्वागत कर रहे थे। चुनाव के दौरान ही जनसत्तादल के अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पांडेय ने इंद्रजीत सरेाज को नोटिस भेजकर इसका जवाब मांगा था। साथ ही कहा था कि क्यों न आप पर मानहानि का केस किया जाए। इस बारे में इंद्रजीत सरोज का जवाब भी आया था। इससे असंतुष्ट रघुराज प्रताप ङ्क्षसह राजाभैया ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से लोकसभा के प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज के खिलाफ शुक्रवार को परिवाद दाखिल किया। इस दौरान उनके अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि राजाभैया पर अमर्यादित तरीके से आरेाप लगाए गए। इससे उनकी मानहानि हुई। इसके चलते उनके खिलाफ दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें