छात्रा ने दरवाजा खोला तो उड़ गए उसके होश
पुलिस के मुताबिक, हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने बताया कि रविवार को वह बहुत देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई। बगल के कमरे में रहने वाली छात्रा उसे बुलाने पहुंची तो दरवाजा बंद मिला लेकिन भीतर से कुंडी नहीं लगी थी। जैसे ही उसने दरवाजे को धक्का दिया तो भीतर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।
उसकी चीख सुनकर अन्य छात्राएं जुटीं तो दीक्षा फांसी पर लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद परिजनों को सूचना दी गई। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिजन भी कुछ बता नहीं पाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।