फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि : मई के पहले सप्ताह से होंगी वार्षिक परीक्षाएं, साढ़े तीन लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

Mon, 04 Apr 2022 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध 652 महाविद्यालयों के तकरीबन साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं स्नातक की वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होंगे।
विज्ञापन
परीक्षा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की स्नातक की सत्र 2021-22 की वार्षिक परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह से शुरू होंगी। इसके लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संघटक महाविद्यालयों को पत्र जारी कर परीक्षा केंद्र के लिए आवेदन मांगे हैं। कॉलेजों को इस आशय का शपथपत्र भी देना होगा कि वह सभी मानक पूरे कर रहा है। सूचना गलत पाए जाने पर संबंधित कॉलेज के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन



प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध 652 महाविद्यालयों के तकरीबन साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं स्नातक की वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए गूगल फॉर्म का प्रारूप तैयार किया गया है, जो संबंधित महाविद्यालयों की लॉगिन पर प्रेषित कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन को गूगल फॉर्म के प्रारूप पर वांछित सूचनाएं भरकर 100 रुपये के शपथपत्र के साथ उसे विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करना है।

विज्ञापन

महाविद्यालयों को मानक पूरे होने का देना पड़ेगा शपथपत्र

शपथपत्र देने वाले को लिखना होगा कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के मानक से भलीभांति अवगत है और संस्थान उन मानकों को पूर्ण करता है। यह भी लिखना होगा कि शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन किया जाएगा और कोविड-19 के दृष्टिगत समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। यह सूचना भी देनी होगी संबंधित संस्थान काली सूची में शामिल नहीं है। इसके बाद भी अगर कोई तथ्य गलत पाया जाता है तो विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विधिक कार्रवाई की जाएगी।


विषम सेेमेस्टर की परीक्षा में पकड़े गए थे 619 नकलची
राज्य विश्वविद्यालय में 12 से 27 मार्च के बीच विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं मंडल के 70 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी चल रही है। परीक्षा दौरान विभिन्न केंद्रों से 619 छात्र-छात्राएं नकल करते हुए पकड़े गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें