फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के सम्मान समारोह में हंगामा

विज्ञापन
Commotion at the respect function of the officers - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
अफसरों के सम्मान समारोह का विरोध, धक्का मुक्की
विज्ञापन

0 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया आयोजन, दूसरे गुट ने धांधली का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। आगंनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मान समारोह में जमकर हंगामा हुआ। स्वामी वासुदेवानंद के आश्रम परिसर में हुए कार्यक्रम के दौरान पहुंची दूसरे गुट की कार्यकर्ताओं ने अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। इस दौरान दोनों गुट के बीच धक्का-मुक्की हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें संभाला।
प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या, जिला सरंक्षक मौजी लाल रावत, मंडल सरंक्षक संतोष कुमार मिश्रा की अगुवाई में आयोजित समारोह में कुंभ में उत्कृष्ट काम के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत 15 अफसराें और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उद्घाटन कर्मचारी नेता फूलचंद्र दुबे ने किया। अध्यक्षता राज्य संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्यामसूरत पांडेय ने की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकारी कर्मचारियों का दर्जा दिए जाने समेत अन्य मांगें भी उठाई। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कार्यक्रम में राजेंद्र त्रिपाठी, अशोक कुमार चौहान, अर्चना मिश्रा, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जिलाध्यक्ष सरोज तिवारी, प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी आदि ने कार्यक्रम का विरोध किया। आयोजन स्थल पर पहुंची कार्यकर्ताआें ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस भी बुला ली। इस दौरान आश्रम के बाहर हंगामा हुआ। दोनों गुट के लोग एक-दूसरे को संगठन से बाहर किए जाने का आरोप लगा रहे थे। धक्का-मुक्की के साथ मारपीट की भी नौबत आ गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया। प्रभावती देवी, सरोज तिवारी का कहना था कि गीतांजलि मौर्या, मौजी लाल आदि को संगठन से निकाल दिया गया है। इसके बावजूद बैनर का गलत उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बैनर के नाम पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। प्रभावती देवी का कहना था कि अफसरों के सह पर कार्यकर्ताओं से वसूली की जा रही है। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम के साथ सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी से भी की है। डीएम को बृहस्पतिवार को फिर ज्ञापन साैंपा। उन्होंने इस बाबत एक ऑडियो भी उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

000
ऑडियो में कर्मचारी ने स्वीकार की है वसूली की बात
0 आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी ने कार्यकर्ताओं से अवैध वसूली की शिकायत की है। उनकी तरफ से एक ऑडियो भी उपलब्ध कराया गया। इसमें एक कर्मचारी ने अवैध वसूली की बात स्वीकार की है। ऑडियो के अनुसार यह खेल अफसरों के सह पर चल रहा है। कर्मचारी ने स्वीकार किया है कि वसूली कई स्तर पर की जा रही है लेकिन लाचार कार्यकर्ता किसी संगठन के अभाव में इसका विरोध भी नहीं कर पा रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें