फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से आ रहे बीएसएफ जवान की संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
BSF man died in suspicious circmstances in train. - फोटो : AU
विज्ञापन
प्रयागराज। जम्मू से आ रहे बीएसएफ जवान लल्लन सिंह की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह मूरी एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहे थे जिसके जंक्शन पहुंचते ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। डॉक्टरों को बुलाया जाता, इससे पहले ही ट्रेन चल दी। जिसके बाद मांडा में जीआरपी ने उन्हें उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी ने परिजनों को सूचना देकर शव मर्चरी भेजवा दिया है।
विज्ञापन

लल्लन सिंह मूल रूप से बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं। वह बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर जम्मू में तैनात थे। बृहस्पतिवार को वह मूरी एक्सप्रेस से प्रयागराज आ रहे थे। शाम 5.30 बजे के करीब ट्रेन जंक्शन पर पहुंची तो वह नीचे उतरने लगे। तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और वह नीचे बैठ गए। डॉक्टरों को बुलाया जाता, इससे पहले ही ट्रेन चल दी। इधर जानकारी पर सूचना दी गई तो अगले स्टॉपेज मांडा में ट्रेन रुकने पर उन्हें नीचे उतरा गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद लिखापढ़ी कर शव मर्चरी भेजवा दिया गया। जीआरपी के मुताबिक, पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि मृत जवान ने बताया था कि ट्रांसफर होने के कारण वह प्रयागराज जा रहे हैं। उनके पास मिली आईडी से उनकी शिनाख्त की गई और इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी पर बेटा लवकुश व अन्य परिजन शहर के लिए चल दिए हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह ने बताया कि शव मर्चरी भेजवा दिया गया है जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें