मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। जो दोषी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद छात्र वापस चले गए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अजीत यादव, विवेकानंद पाठक, नीरज प्रताप सिंह, सत्यम कुशवाहा,आदर्श भदौरिया आदि मौजूद रहे। उधर एहतियातन शुक्रवार को भी विवि में फोर्स तैनात रही। इस मामले में पुलिस आयुक्त ने बताया कि छात्र मिलने आए थे। उनकी बात सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया गया है कि पुलिस की ओर से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।