कभी अभ्यर्थी हो जाएंगे ओवरएज
प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि इस परीक्षा के बाद कई अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा पूरी हो रही है। सर्वर डाउन होने के कारण ऐसे अभ्यर्थी भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके और इसके बाद ओवरएज होने के कारण अगली परीक्षा में आवेदन नहीं कर सकेंगे। अगर आयोग ने उन्हें मौका नहीं दिया तो उनका भविष्य चौपट हो जाएग।
एनएसयूआई और आइसा के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग में ज्ञापन देकर मांग की कि आवेदन के लिए पोर्टल पुन: खोला जाए और अंतिम तिथि बढ़ाई जाए, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सके। ज्ञापन देने वालों में एनएसयूआई से सत्यम कुशवाहा, वैभव सिंह, आदर्श भदौरिया, हर्षित द्विवेदी, आइसा से शैलेश पासवान, वीरेंद्र विद्यार्थी, शिवशंकर सरोज, जितेंद्र धनराज आदि शामिल रहे।
‘अभ्यर्थियों का ज्ञापन मिला है। कई ईमेल भी आए हैं। सर्वर डाउन होने से संबंधित अभ्यर्थियों की शिकायत का परीक्षण कराया जाएगा और इसके बाद आयोग कोई निर्णय लेगा।’- जगदीश, सचिव, यूपीपीएससी