इसी क्रम में मुख्यमंत्री कुंभ-2025 एवं माघ मेला की बैठक करेंगे। कुंभ के मद्देनजर विभागवार प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। इस बैठक में इन पर मुहर लगने की उम्मीद है। इसके बाद कुंभ की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत भी हो जाएगी।
बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री एके शर्मा भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, नगर विकास प्रमुख सचिव अमृत अभिजात, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद समेत अन्य अफसरों के बुधवार को ही यहां आने की उम्मीद है।
डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। लोकार्पण एवं शिलान्यास वाली परियोजनाओं की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 1200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास की उम्मीद है।