श्री बड़े हनुमानजी का पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
संगम तट पर मां गंगा की पूजा और आरती के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। इस मौके पर महापौर गणेश केसरवानी, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, पीयूष रंजन निषाद, गुरु प्रसाद मौर्य, हर्षवर्धन बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
सीएम के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त रहा। चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। अलोपीबाग और संगम क्षेत्र में रूट डायवर्जन किया गया। रविवार के चलते यातायात का भारी दबाव नहीं रहा।