तैनात रही भारी फोर्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में दो हजार पुलिस अफसरों-कर्मचारियों की तैनाती की गई है। चार डीसीपी के अलावा चार एडीसीपी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा एसीपी स्तर के 20 अधिकारी तैनात रहेंगे जिनमें से आठ आसपास के जनपदों से बुलाए गए हैं।
चार कंपनी पीएसी के साथ ही करीब 850 कांस्टेबल, 150 एसआई व 30 इंस्पेक्टरों की तैनाती भी की गई है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए करीब 200 कांस्टेबलों को तैनात किया गया है। इनमें से 50 कांस्टेबल बाहर से बुलाए गए हैं। इसके अलावा 10 टीएसआई की भी नियुक्ति की गई है। ड्यूटी में लगाए गए अफसरों को रविवार शाम आयोजित बैठक में पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पवन कुमार के अलावा तीनों जोन के डीसीपी व अन्य अफसर मौजूद रहे।
सीएम के आगमन के मद्दनेजर यातायात डायवर्जन
सीएम योगी के 30 अक्तूबर को आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर प्रातः 08:00 बजे से रात आठ बजे तक विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। इसके मुताबिक, भूपियामऊ प्रतापगढ़ से प्रयागराज आने वाले बड़े काॅमर्शियल वाहन कटरा गुलाब, जेठवारा, लाल गोपालगंज, मलाक हरहर होते हुए आवागमन कर सकेंगे। इसी तरह शांतिपुरम से हाजीगंज सोरांव हाईवे की तरफ जाने वाले वाहन, जिनको कार्यक्रम स्थल तक जाना है, रामलीला ग्राउंड में पार्क होंगे। वहां से आगे नहीं जा सकेंगे। मऊआइमा टोल टैक्स से कार्यक्रम स्थल मेवालाल इंटर काॅलेज की तरफ बड़े /काॅमर्शियल वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
मऊआइमा से प्रयागराज आने वाले वाहन कंचनपुर मोड़ से वाया बड़ागांव, 40 नंबर गुमटी होकर शहर की तरफ आ सकेंगे। प्रयागराज से प्रतापगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन मलाक हरहर से लाल गोपालगंज, जेठवारा होकर जाएंगे। होलागढ़ से प्रतापगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन होलागढ़ मोड़ से कल्याणपुर होकर जा सकेंगे। सोरांव कस्बे से प्रतापगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन इस्माइलगंज होकर
पार्किंग स्थल
कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आम जनमानस के वाहनों की पार्किंग ददौली, गंगा डिग्री कॉलेज, नेशनल हाईवे रेस्ट रूम के सामने, रामलीला ग्राउंड पर होगी। वीआईपी पार्किंग मेवालाल इंटर काॅलेज एवं काॅलेज के बगल स्थित खेत में बनाई गई है। सांसद/ विधायक के वाहन कार्यक्रम स्थल के दाहिनी तरफ बने पार्किंग में खड़े होंगे।