फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव बोले : संविधान खतरे में नहीं, सपा, बसपा और कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व खतरे में है

Wed, 01 May 2024 02:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कौशाम्बी के भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर का नामांकन पत्र दाखिल कराने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा की सरकार तीसरी बार केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 प्रधानमंत्री मोदी के नाम की लहर चल रही थी फिर 2019 में मोदी के नाम की आंधी थी, लेकिन 2024 मोदी के नाम की सुनामी चल रही है। सपा समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। बसपा और कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व खतरे में आ गया है। भाजपा यूपी में सभी 80  सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। मौर्य बुधवार को कौशाम्बी के भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर का नामांकन पत्र दाखिल कराने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार भाजपा का महाविजय होगा। यूपी की सभी सीटें भाजपा जीतने जा रही है। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पहले भारत दुनिया के पीछे चलता था, लेकिन अब दुनिया भारत के पीछे चलेगी। इसके लिए मोदी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी हो गया है। यूपी में सपा, बसपा और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलेगा। पूरा विपक्ष मोदी को गद्दी से हटाने के लिए एकजुट हो गया है, लेकिन जनता मोदी के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें