फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया शाही स्नान की तिथियों का एलान

Sun, 20 May 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों, साधु-संतों की मौजूदगी में प्रयाग कुंभ-2019 के शाही स्नान की तिथियों का एलान किया। उन्होंने इस स्नान पर्व में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं, पर्यटकों और साधु-संतों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई। मुख्यमंत्री ने कुंभ तक गंगा-यमुना में शुद्ध जल प्रवाहित होने का भरोसा दिलाया। करीब पौन घंटे तक संतों-अफसरों के साथ सीएम ने कुंभ के कार्यों और तैयारियों की समीक्षा की। अफसरों को चेताया कि समय रहते काम पूरा कर लें ताकि कुंभ के जरिए संगमनगरी की गौरवशाली परंपरा से विश्व समुदाय को परिचित कराया जा सके।
विज्ञापन


सीएम 4:15 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। वहां कुछ देर उन्होंने मंत्रियों-आला अफसरों से कुंभ के मद्देनजर कराए जा रहे कार्यों का फीडबैक लिया। सबसे पहले कुंभ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने एजेंडा पढ़कर सुनाया। सीएम ने अफसरों को हिदायत दी कि समय रहते अखाड़ों में चल रहे कार्यों के अलाव अन्य निर्माण पूरे करा लिए जाएं, ताकि कुंभ की भव्यता में कोई कसर न रह जाए। इस मौके पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्ष वर्धन वाजपेई, विधायक नीलम करवरिया, श्रीमहंत प्रेम गिरि, श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती, एडीजी एसएन सावत, मंडलायुक्त आशीष गोयल, डीएम सुहास एलवाई, एसएसपी नितिन तिवारी समेत कई संत और अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन

 
शाही स्नान की तिथियां
------------------------
प्रथम शाही स्नान- मकर संक्रांति, 15 जनवरी, 2019, दिन मंगलवार
द्वितीय शाही स्नान- मौनी अमावस्या- 4 फरवरी 2019, सोमवार
तृतीय शाही स्नान- वसंत पंचमी- 10 फरवरी 2019, रविवार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें