फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो गांवों में मारपीट, तीन घायल, आठ पर प्राथमिकी

Mon, 22 Jun 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव सराय रैजोत के दशरथ ने आरोप लगाया कि झगड़ू राम, पगड़ू राम और राजकुमार ने विवादित जमीन पर निर्माण शुरू किया। जब उनकी बेटी अनुजा और खुशबू ने रोका तो उन्हें ईंट-पत्थर से मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दूसरे मामले में, छाता कंचन नगर गांव की सीता देवी ने आरोप लगाया कि महारानी दीन, रिचा, पूनम, राजकुमारी और सुनीता ने उनके घर पर हमला किया। आरोपियों ने ईंट-पत्थर से मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें