पुलिस के पहुंचने से पहले भागे हमलावर
जानकारी पर सुशील को बचाने के लिए उसके तरफ के लोग जब मौके पर पहुंचे तो पहले से ही लाठी-डंडा और कटवासा लेकर तैयार जयकरण के लोग उन पर टूट पड़े। इस दौरान देशराज (40) पुत्र स्व प्यारे लाल, मुंशीलाल (65) पुत्र राजाराम, जगभावन यादव (52) पुत्र स्व. शिवमोहन यादव, अनिल यादव (19) पुत्र सहतु यादव, सुशील कुमार यादव (21) पुत्र धर्मराज यादव, छोटे लाल (65) पुत्र बद्री प्रसाद, विनय कुमार (30) पुत्र जगभवन यादव, राम बहादुर यादव (47) पुत्र स्व. राजा राम व अन्य लोग घायल हो गए। इसमें मुंशी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया ।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए चाका सीएचसी भेजा। वहीं गुस्साएं ग्रामीण थाने का घेराव करने पहुंच गए। लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया। मामले में लाल बहादुर यादव की तहरीर पर जयकरण, सुलाखी, मनोज कुमार, राजेश, नंदलाल, संजीव, धर्मराज और तीन अन्य के खिलाफ बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मारपीट की घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।