फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर पश्चिमी सबसे ज्यादा संवेदनशील, होगी खास नजर

Sun, 12 May 2019 12:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
chunav - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
17वीं लोकसभा के लिए जिले में दो सीटों के लिए रविवार को होने वाले वाले मतदान के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, इस दौरान शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र पर खास नजर रखी जाएगी। दरअसल, इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 13 मतदान केंद्र वल्नरेबल श्रेणी में रखे गए हैं। 
विज्ञापन


इलाहाबाद व फूलपुर सीट के लिए जिले में रविवार को मतदान होना है। कुल 2199 में से 53 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जिन्हें वल्नरेबल श्रेणी में रखा गया है। इसी तरह 4938 मतदेय स्थलों में से 182 वल्नरेबल घोषित किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो शहर पश्चिमी में सबसे ज्यादा 13 मतदान केंद्र वल्नरेबल हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि वल्नरेबल मतदान केंद्र वह हैं, जहां पिछले चुनावों के दौरान किसी खास प्रत्याशी के पक्ष या विरोध में वोटिंग के लिए मतदाताओं को धमकाने या किसी तरह का प्रलोभन देने की घटनाएं हो चुकी हैं। साथ ही इस चुनाव में भी ऐसी घटनाओं के होने की आशंका है। शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के 53 मतदेय स्थल भी वल्नरेबल बूथ की श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। 

पश्चिमी के 77 वोटर भी ‘वल्नरेबल’
पुलिस ने बताया कि शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में 77 वल्नरेबल मतदाता भी चिह्नित किए गए हैं। यह वे मतदाता हैं, जो पिछले चुनावों में धमकी मिलने या प्रलोभन दिए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा यहां कुल 46 ऐसे लोग चिह्नित किए गए हैं, जिनसे चुनाव में गड़बड़ी फैलने की आशंका है। पुलिस सूत्रों की मानें तो ऐसे लोगों पर पहले ही निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। 
विज्ञापन


उत्तरी में तीन, दक्षिणी में चार केंद्र चिह्नित
पुलिस ने बताया कि वल्नरेबल श्रेणी हिसाब से शहर की अन्य दोनों विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति कुछ बेहतर है। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में कुल तीन मतदान केंद्र इस श्रेणी में रखे गए हैं। इनमें तीन मोहल्लों के 18 मतदाताओं को वल्नरेबल वोटर के तौर पर चिह्नित किया गया है। जबकि 10 लोगों को वल्नरेबिलिटी का कारक माना गया है यानी इन लोगों से चुनाव में गड़बड़ी फैलने की आशंका है। शहर दक्षिणी के चार मतदान केंद्र वल्नरेबल श्रेणी में रखे गए हैं। जिनमें कुल नौ मतदाता वल्नरेबल घोषित किए गए हैं। यहां कुल 12 लोगों पर पुलिस की खास नजर होगी जिनसे आशंका है कि वह चुनाव में गड़बड़ी फैला सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें