अफसरों से आज शाम तक मांगी गई रिपोर्ट
सीसीटीवी कैमरे वाले बैंकों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों के बाबत संबंधित अफसरों से बृहस्पतिवार शाम तक रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी, डीआईएसओ, बीएसए, जिला आबकारी अधिकारी को लक्ष्य दिया गया।
सिर्फ अपराध नियंत्रण के लिए होगा उपयोग
संस्थानों, प्रतिष्ठानों के कैमरों में कैद वीडियो का उपयोग सिर्फ अपराध नियंत्रण में किया जाएगा। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि वीडियो पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। किसी अन्य विभाग, संस्था व व्यक्ति के साथ इन्हें साझा नहीं किया जाएगा।