फिटनेस न होने से 90 से ज्यादा सिटी बसें हो गई हैं बंद
90 से ज्यादा सिटी बसें फिटनेस न होने की वजह से बंद हो गई हैं। इस वजह से उससे जुड़े संविदा कर्मियों के समक्ष रोजगार संकट आ गया है। कर्मचारियों की मांग है कि बसों की फिटनेस बढ़ाई जाए या उन्हें परिवहन निगम की बसों में लगाया जाए। बृहस्पतिवार 16 फरवरी की सुबह से ही सात कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बताया जाता है कि 90 से ज्यादा खटारा बसों को परिवहन विभाग से फिटनेस नहीं मिला। इसके कारण इन्हें वर्कशाप में खड़ाकर दिया गया है।