फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पेयजल को लेकर नागरिकों का गुस्सा फूटा, विद्युत विभाग की मनमानी पर जताया आक्रोश

Sat, 16 Nov 2024 04:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नागरिकों ने बताया कि गोविंदपुर पावर स्टेशन की लाइट ज्यादा देर तक ठप रहने के कारण पेयजल आपूर्ति की लिए बनी टंकी नहीं भर पाती है। इसके चलते आपूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें जलकल विभाग की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
जलापूर्ति ठप होने पर विद्युत विभाग के खिलाफ सड़क पर बैठे नागरिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के गोविंदपुरी इलाके कैलाशपुरी मुहल्ले में पेयजल की आपूर्ति न होने पर नागरिकों का गुस्सा फूट गया। मुहल्ले के बड़ी संख्या में नागरिकों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग की व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। नागरिकों का कहना है कि पेयजल की आपूर्ति में बाधा आने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


नागरिकों ने बताया कि गोविंदपुर पावर स्टेशन की लाइट ज्यादा देर तक ठप रहने के कारण पेयजल आपूर्ति की लिए बनी टंकी नहीं भर पाती है। इसके चलते आपूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें जलकल विभाग की कोई गलती नहीं है। विद्युत विभाग की ओर से काफी देर तक शट डाउन लेने के कारण टंकी भर नहीं पा रही है। यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी चेत नहीं रहे हैं। यह सारी समस्या लाइट न होने के कारण ही हो रही है। 
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें