फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरियों को आज से मिलेगी जाम से निजात

Fri, 29 Dec 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से जाम का झाम झेल रहे शहरियों को शुक्रवार से निजात मिलने जा रही है। उत्तर रेलवे द्वारा अल्लापुर स्थित कुंदन गेस्ट हाउस डॉट के पुल के पास आरसीसी बॉक्स लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। बृहस्पतिवार की रात यहां फिनिशिंग का काम शुरू कर दिया। अब शुक्रवार की सुबह रेलवे द्वारा यह रास्ता खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से फाफामऊ से इलाहाबाद जंक्शन के बीच रेल ट्रैक दोहरीकरण का काम बीते कई माह से किया जा रहा है। इस रूट पर पड़ने वाले रेल अंडर ब्रिज पर ट्रैक दोहरीकरण के लिए रेलवे द्वारा सीएमपी, सोहबतियाबाग और कुंदन गेस्ट हाउस पर आरसीसी के बॉक्स लगाए जाने थे। इसकी शुरूआत छह दिसंबर से हुई। पहले चरण में सीएमपी रेल अंडर ब्रिज पर आरसीसी के बॉक्स लगाने के लिए ब्लॉक लिया गया। यह काम 13 दिसंबर तक चला। इसके 18 से 22 दिसंबर तक सोहबतियाबाग डॉट पुल आरसीसी के बॉक्स लगाए गए। यह काम पूरा हो जाने के बाद 23 दिसंबर से कुंदन गेस्ट हाउस डॉट के नीचे से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। यहां आरसीसी के चार बॉक्स लगाए गए। बृहस्पतिवार की दोपहर तक यहां तीन बॉक्स लगा दिए गए। इसके बाद देर शाम चौथा बॉक्स लगाने का काम शुरू किया गया। इसके रात में पूरा कर लिया गया। बता दें कि रेलवे द्वारा यहां 29 दिसंबर तक का ब्लॉक लिया गया था, लेकिन एक दिन पहले ही यक काम पूरा कर लिया गया। अब 29 की सुबह यह रास्ता भी शहरियों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें