फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन बोर्ड का 15 जनवरी तक होगा गठन

Fri, 29 Dec 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का गठन 15 जनवरी तक कर दिया जाएगा। इस बाबत लिखित आश्वासन मिलने के बाद प्रतियोगियों ने चयन बोर्ड में जारी बेमियादी क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार दोपहर को स्थगित कर दिया। साथ ही शाम को विजय जुलूस के रूप में कैंडल मार्च निकाला। हालांकि प्रतियोगियों ने यह भी कहा कि निर्धारित समयावधि में बोर्ड का गठन नहीं हुआ तो 17 जनवरी से चयन बोर्ड में बेमियादी आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


चयन बोर्ड में बृहस्पतिवार सुबह प्रतियोगी मोर्चा के संयोजक विक्की खान, मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह एवं एलटी ग्रेड के संयोजक एलके चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों प्रतियोगी छात्र क्रमिक अनशन में जुट गए। प्रतियोगी मांग रहे थे कि जब चयन बोर्ड के गठन को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, उनका क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने फोन पर चयन बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि प्रतियोगियों को लिखित रूप से 15 जनवरी तक बोर्ड के गठन का आश्वासन दें। शाम चार बजे चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर प्रतियोगियों के बीच पहुंचे और उन्होंने लिखित आश्वासन दिया कि बोर्ड का गठन शासन की ओर से 15 जनवरी तक कर लिया जाएगा।

उन्होंने प्रतियोगियों से आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया। प्रतियोगियों ने भी 15 जनवरी तक आंदोलन स्थगित कर दी और चयन बोर्ड को लिखित रूप से इसकी सूचना दी लेकिन यह भी कहा कि निर्धारित तिथि तक बोर्ड का गठन नहीं हुआ तो 17 जनवरी से बोर्ड में आमरण अनशन कर शुरू कर देंगे। इसके बाद प्रतियोगियों ने चयन बोर्ड से लेकर बालसन चैराहा तक विजय जुलूस के रूप में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान वरुण सिंह, अनुराग वर्मा, सुनील यादव, भोला वर्मा, अरुण पाल, सुनील भारतीय, महेश पाल, चंद्र पाल यादव, जय सिंह, पंकज दिवाकर, सरोज राम, सचिन, ओपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें