फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

विज्ञापन
cisce result 2018
विज्ञापन
सीआईएससीई की ओर से जारी दसवीं के परिणाम में छात्र-छात्राओं पर जमकर अंकों की बरसात हुई। इसका परिणाम रहा कि शहर के अधिकांश स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

एसएमसी में कंप्यूटर एप्लीकेशन में 15 छात्राओं को पूरे अंक
सीआईएससीई की ओर से जारी दसवीं केपरिणाम में सेंट मैरी कान्वेंट की सभी छात्राएं पास हो गईं। स्कूल की छात्रा गरिमा जोशी ने 97.4 फीसदी अंक के साथ स्कूल पहली रैंक और जिले में तीसरी रैंक हासिल की है। स्कूल की 15 छात्राओं को कंप्यूटर एप्लीकेशन में पूरे 100 अंक मिले जबकि स्कूल में दूसरी रैंक पाने वाली छात्रा अनन्या सिंह को कंप्यूटर एप्लीकेशन और गणित में पूरे 100 अंक मिले हैं। स्कूल की छात्रा स्तुति आनंद ने 97 फीसदी अंक के साथ तीसरी रैंक हासिल की है।

आईपीईएम के कृष्णा को जिले में तीसरी रैंक
आईसीएसई के परिणाम में आईपीईएम इंटरनेशनल स्कूल के कृष्णा यादव ने 97.4 फीसदी अंक के साथ स्कूल में पहली और जिले में तीसरी रैंक हासिल की है। इस मेधावी छात्र को कंप्यूटर एप्लीकेशन में पूरे अंक मिले हैं जबकि स्कूल के तीन छात्रों को पर्यावरण अध्ययन में 100 अंक मिले हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एसडी लिडिल ने बताया कि स्कूल के सभी विद्यार्थी पास हो गए हैं।
विज्ञापन


बीएचएस के आयुष को हिंदी में 99 अंक
सीआईएससीई के परिणाम में बीएचएस के दसवीं के छात्र आयुष कुमार ने 500 में 489 अंक लेकर स्कूल के साथ जिले में टॉप किया है। इस मेधावी छात्र को गणित-कंप्यूटर में 100 अंक तो हिंदी में 99 अंक मिले। दूसरे स्थान पर आए आबिद अली एवं प्रांजल खरे को 97 फीसदी अंक मिले। मिलन रस्तोगी को 96.8 फीसदी अंक मिले। स्कूल के प्रधानाचार्य डेविड ल्यूक ने सभी छात्रों को बधाई दी है।

जीएचएस की शताक्षी को जिले में तीसरी रैंक
गर्ल्स हाईस्कूल (जीएचएस) का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की दसवीं की सभी छात्राएं पास हो गईं। जीएचएस में शताक्षी श्रीवास्तव ने 97.4 फीसदी अंक के साथ टॉप किया जबकि ईशिता श्रीवास्तव 96.60 फीसदी एवं नैना प्रियदर्शी मिश्रा को 96.60 फीसदी अंक मिले। स्कूल की 11 छात्राओं को कंप्यूटर में पूरे अंक मिले। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. विनीता इसूबियस ने सभी छात्राओं को बधाई दी है।

सेंट जोसफ में सगे भाई रहे दसवीं-बारहवीं के टॉपर
सीआईएससीई की ओर से घोषित दसवीं और बारहवीं के परिणाम में सगे भाईयों तेजस श्रीवास्तव एवं वरूल श्रीवास्तव ने क्रमश: दसवीं और बारहवीं में अपने स्कूल में टॉप किया। स्कूल में तेजस और विनायक सक्सेना को 97.6 फीसदी अंक मिले। सेंट जोसफ का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल में आरोह श्रीवास्तव को 97 फीसदी और आदित्य अग्रवाल को 96.8 फीसदी अंक मिले। स्कूल के टॉपर तेजस एवं विनायक को अंग्रेजी साहित्य में पूरे 100 अंक मिले। इसके साथ ही 10 छात्रों को इतिहास में 100 अंक मिले हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर राल्फी डिसूजा ने सभी छात्रों को बधाई दी है।

बिशप जानसन के रोहित रहे स्कूल टॉपर
आईसीएसई के रिजल्ट में बिशप जानसन स्कूल एवं कॉलेज के रोहित शंकर शर्मा को 95 फीसदी, उत्कर्ष मौर्या को 94.8 फीसदी, श्रेया जायसवाल 94.4 फीसदी, राजवर्द्घन वर्मा को 94.2 फीसदी अंक मिले हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विशाल एन सिंह ने बताया कि कामर्स की श्रद्घा जायसवाल को 95.2 फीसदी, अंशिका अग्रवाल 95 फीसदी और चंद्रिका केसरवानी को 94 फीसदी अंक मिले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें