फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 दंगल में पहलवानों की जोर आजमाइश

Mon, 08 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नागपंचमी पर्व पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर हुए दंगल में पहलवानों ने कुश्ती के बेहतरीन दांव दिखाए। लोकनाथ व्यायामशाला समिति की ओर से आयोजित दंगल में मल्ल, योग, पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग, शारीरिक प्रदर्शन एवं कुश्ती हुई। मूलचंद्र और जंगबहादुर, सुजीतपाल और तूफानी झूंसी के बीच हुई कुश्ती बराबर पर रही। दिल बहादुर ने दर्शन, अमर निषाद ने संदीप को चित कर बाजी मारी। सेना के राष्ट्रीय स्तर के पहलवान सोमप्रकाश ने विजेता पहलवानों को शील्ड एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पहलवान जय प्रकाश, देवकी नंदन पांडेय, कमल सरदार कोच रहे। 
विज्ञापन

संचालन रवींद्र पांडेय, अध्यक्षता विजय नारायण मालवीय ने की। इस अवसर पर गोपाल मालवीय, शिवकुमार पांडेय, अजीत पांडेय आदि उपस्थित रहे। 

 प्रयागराज सेवा समिति की ओर से नाग पंचमी पर्व पर प्राचीन रघुनाथ दास व्यायामशाला में दंगल का आयोजन हुआ। शुरूआत हनुमान जी के पूजन अर्चन से हुई। जूनियर वर्ग में हुई कुश्ती में नितिन, आनंद, राजूराम, अंकित, अमन और सीनियर वर्ग में पुल्ली गुरु, हरिओम चौरसिया, संदीप, गौतम, रवि, सुभाष, डब्बू पहलवान ने बाजी मारी। विजेताओं को संयोजक तीर्थराज पांडेय ने पुरस्कृत किया। 
 कल्याणी देवी स्थित स्व.पंडित रामजी पाठक अखाड़े में श्याम जी पाठक की देखरेख में हुई कुश्ती में  लक्ष्मण सिंह, निहित, लक्ष्य ने बाजी मारी। सरदार कमल सिंह और कल्लू पंडित के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। 
विज्ञापन


परंपरा निभाने में  थोड़ा सा बदलाव बेटियों के जीवन में खुशियां भर देगा। इस उम्मीद के साथ  केजीबीए शंकरगढ़ में नागपंचमी पर्व पर गुड़िया उत्सव मनाया गया। बेटियों को झूला झुलाया गया और बेटियों को पढ़ाने का नारा देकर त्योहार पर गुड़िया पीटने की परंपरा समाप्त करने की बात कही गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें