उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ एचएस उपाध्याय ने बताया कि 13309/13310 चोपन-प्रयागराज 15 नवंबर तक निरस्त रहेगी। संबंधित रेलखंड के बिल्ली स्टेशन पर हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ही कई ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं आंशिक निरस्तीकरण किया गया है।
प्रयागराज जंक्शन से चोपन जाने वाली चोपन एक्सप्रेस 15 नवंबर तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन भी अलग-अलग तिथियों में सिंगरौली से चोपन एवं शक्तिनगर से चोपन के बीच नहीं होगा।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ एचएस उपाध्याय ने बताया कि 13309/13310 चोपन-प्रयागराज 15 नवंबर तक निरस्त रहेगी। संबंधित रेलखंड के बिल्ली स्टेशन पर हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ही कई ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं आंशिक निरस्तीकरण किया गया है।
इसी तरह 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 11 नवंबर, 15073 सिंगरौली-टनकपुर 10 और 12 नवंबर को चोपन से सिंगरौली और 15076 टनकपुर-शक्तिनगर 10, 12, 13 नवंबर एवं 15075 शक्तिनगर-टनकपुर 11, 13 एवं 14 नवंबर को चोपन से शक्तिनगर के बीच निरस्त रहेगी।