फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : खेलते समय छत से गिरकर बालक की मौत, एक माह पहले मां के साथ आया था ननिहाल

Mon, 26 Aug 2024 04:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रीमा पत्नी भगवती प्रसाद पटेल की ससुराल मेजा थाना क्षेत्र के डेलौहा गांव में है। रीमा एक माह पहले अपने दो बच्चों आयुष (4) और बेबी ( चार माह) को लेकर अपने मायके हरगढ़ आई थी। रविवार को दोपहर में खेलते समय आयुष छत से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
आयुष। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव में खेलते समय छत से गिरकर चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बालक अपनी मां के साथ एक माह पहले ननिहाल आया था। बाद में बच्चे का सिरसा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन


रीमा पत्नी भगवती प्रसाद पटेल की ससुराल मेजा थाना क्षेत्र के डेलौहा गांव में है। रीमा एक माह पहले अपने दो बच्चों आयुष (4) और बेबी ( चार माह) को लेकर अपने मायके हरगढ़ आई थी। रविवार को दोपहर में खेलते समय आयुष छत से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल आयुष को लेकर मामा राजू पटेल शहर के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उपचार भी शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक चले उपचार के बाद आयुष की सांसें थम गईं। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को सुबह बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें