उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मजदूर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। अफसर द्वारा श्रमिक के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद डीएम ने भी सफाई दी है। साथ ही समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
दरअसल, बीते शनिवार को मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रतापगढ़ जंक्शन पर पहुंची थी। यहां से श्रमिकों की स्क्रीनिंग करने के बाद अपने घरों के लिए बसों द्वारा रवाना किया जा रहा था।
सभी बस में चढ़ रहे थे, इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) राम यादव ने अपना गुस्सा निकालते हुए एक श्रमिक को लात मार दी। सीआरओ ने मजदूर पर बेवजह लात मारी। वहीं, इस पूरे मामले का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।