मनौरी रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से यात्री चौरीचौरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रहे थे। यह मुद्दा सांसद केशरी देवी और विनोद सोनकर ने भी दमदारी से उठाया था। फिलहाल सांसदों की पहल पर रेलवे प्रशासन ने रविवार से ट्रेन का ठहराव मनौरी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित कर दिया।
दैनिक यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन चौरीचौरा एक्सप्रेस का रविवार से मनौरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। रविवार की रात 8.10 बजे मनौरी पहुंची चौरीचौरा एक्सप्रेस को सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल और सांसद कौशांबी विनोद सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। हालांकि मनौरी में अपने पहले ठहराव में ही चौरीचौरा एक्सप्रेस 15 मिनट की देरी से रात 8.10 बजे वहां पहुंची।
विज्ञापन
मनौरी रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से यात्री चौरीचौरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रहे थे। यह मुद्दा सांसद केशरी देवी और विनोद सोनकर ने भी दमदारी से उठाया था। फिलहाल सांसदों की पहल पर रेलवे प्रशासन ने रविवार से ट्रेन का ठहराव मनौरी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित कर दिया। रविवार की सुबह कानपुर जाने के दौरान चौरीचौरा पहली बार मनौरी रेलवे स्टेशन सुबह 9.17 बजे पहुंची।
हालांकि इसके वहां पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 8.43 बजे है। रेलवे ने मनौरी में ट्रेन का ठहराव तीन मिनट के लिए सुनिश्चित किया है। उधर शाम को मनौरी स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद विनोद सोनकर और केशरी देवी पटेल ने ट्रेन के ठहराव के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि चौरी-चौरा एक्सप्रेस के मनौरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव के कारण अब भरवारी, सिराथू व खागा स्टेशन पर भी इसके ठहराव का समय बदल गया है।
विज्ञापन
अफसरों की गैर हाजिरी पर सांसद ने जताई नाराजगी
मनौरी रेलवे स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस के ठहराव के मौके पर वहां सीनियर डीसीएम टू के अलावा रेलवे के वरिष्ठ अफसरों का न होना चर्चा का विषय रहा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सांसद केशरी देवी ने कहा कि कार्यक्रम में महाप्रबंधक या डीआरएम, एडीआरएम प्रयागराज में से किसी एक वरिष्ठ अफसर को जरूर रहना चाहिए था। कहा कि वह इस मामले की शिकायत करेंगी।