फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि के जमाती प्रोफेसर पर एक और मामले में चार्जशीट जल्द

Sun, 10 May 2020 01:07 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News: Arrested Allahabad University Prof. Mohammed Shahid - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
इविवि के प्रोफेसर मो. शाहिद पर एक और मामले में चार्जशीट जल्द लगाने की तैयारी है। शिवकुटी थाने में दर्ज इस मामले की विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है। पुलिस ने वह सबूत भी जुटा लिए हैं, जिनसे साफ है कि प्रोफेसर दिल्ली में आयोजित तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल हुए और जानबूझकर यह बात पुलिस प्रशासन से छिपाए रखी। 
विज्ञापन


इविवि के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर मो. शाहिद मौजूदा समय में जेल में हैं। कुछ दिनों पहले शाहगंज पुलिस ने उन्हें फॉरेनर्स एक्ट के मुकदमे में साजिश रचने का आरोपी बनाकर जेल भेजा था। आरोप था कि वीजा नियमों का उल्लंघन कर शहर में पहुंचे इंडोनेशियाई जमातियों को यहां ठहराने में प्रोफेसर ने मदद की। इससे पहले उनके खिलाफ शिवकुटी थाने में धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत एक केस दर्ज किया गया था।

आरोप है कि प्रोफेसर दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल हुए। लेकिन, यह बात शहर लौटने के बाद भी उन्होंने छिपाए रखी और इविवि समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर भी गए। शाहगंज में दर्ज मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट लग चुकी है और अब शिवकुटी में दर्ज मामले में भी जल्द चार्जशीट लगाए जाने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है। कॉल डिटेल रिपोर्ट से यह भी स्पष्ट हो चुका है कि प्रोफेसर दिल्ली में आयोजित जलसे में शामिल हुए। जलसे में शामिल बहुत से लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद प्रोफेसर न तो जांच के लिए आगे आए और न ही अपने संबंध में विवि प्रशासन और जिला प्रशासन को कोई सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें