ईडी ने मनी लांड्रिंग केस में मुख्तार अंसारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे पहले मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी और साले सरजील उर्फ आतिफ के आतिफ के खिलाफ भी इसी मामले में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
ईडी ने मनी लांड्रिंग केस में मुख्तार अंसारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे पहले मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी और साले सरजील उर्फ आतिफ के आतिफ के खिलाफ भी इसी मामले में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। मुख्तार की पत्नी अफशा अंसारी फरार हैं। मनी लांड्रिंग केस में पूर्वांचल के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्तार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। ईडी ने मार्च 2020 में मुख्तार के खिलाफ मनी लांड्रिंग केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
मुख्तार के परिवार की कंपनी विकास कंस्ट्रक्शन से जुड़े तमाम लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। इसके बाद बेटे अब्बास और साले आतिफ उर्फ सरजील को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी से मुख्तार के परिवार के लोगों के अवैध ट्रांजैक्शन का पता चला था। लाख प्रयास के बाद भी मुख्तार की पत्नी को ईडी नहीं पकड़ पाई। इससे पहले दिसंबर 2022 में अब्बास, सरजील और विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया गया था। अब मुख्तार के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर दी गई।