फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में फेरबदल हुआ तो जिले में भी बदलाव तय

Fri, 24 Jun 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन
कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की सक्रियता अचानक बढ़ गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव की सुगबुगाहट इसके पीछे बड़ी वजह मानी जा रही है। अगर प्रदेश में पार्टी का नेतृत्व बदलता है तो जिला और शहर कमेटी में भी फेरबदल होने की संभावना बढ़ जाएगी। ऐसे में कार्यकर्ता अभी से पत्ते सेट करने में लग गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष के लिए जिन नेताओं के नाम संभावितों में शामिल हैं, कार्यकर्ताओं ने उन्हें साधने की कवायद शुरू कर दी है और इसके लिए लखनऊ तक की दौड़ भी तेज हो गई है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए जितिन प्रसाद, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, आरपीएन सिंह समेत कई नेताओं के पर चर्चा चल रही है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इसके लिए किसी ब्राह्मण चेहरे को सामने लाने की सिफारिश की है लेकिन पार्टी नेतृत्व अन्य नामों पर भी विचार कर रहा है। भाजपा, बसपा और सपा से भी तुलना की जा रही है ताकि जातिगत समीकरण फिट बैठने के बाद ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाए।

फिलहाल यह मुद्दा अभी चर्चाओं और कयासों में ही उलझा है लेकिन कार्यकर्ता इसे अभी से भुनाने में लग गए हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव हुआ तो जिला और शहर कमेटी में भी परिवर्तन होगा। नया प्रदेश अध्यक्ष कोई भी हो, वह जिले और शहर स्तर पर अपने विश्वस्त लोगों को ही पद पर बैठना चाहेगा, सो इसके लिए कार्यकर्ताओं ने अभी से संभावितों को साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें