फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan 3 Landing Time: प्रयागराज में चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए सुंदरकांड का किया पाठ, बनाया Sand Art

Wed, 23 Aug 2023 02:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Chandrayaan 3 News: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए जगह-जगह पूजन अर्चन और प्रार्थना की जा रही है। बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर भक्तों और साधु संतों ने हवन पूजन और सुंदरकांड का पाठ कर सफल लैंडिंग की प्रार्थना की। 
विज्ञापन
चंद्रयान की सफलता के लिए संगम पर इविवि छात्रों ने बनाया सैंड आर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रयान - 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजन अर्चन और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। संगम तट पर स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ कर चंद्रयान के सफल लैंडिंग की प्रार्थन भगवान श्रीराम और बजरंग बली से की गई। इस दौरान हवन पूजन और आरती भी की गई। इसमें बड़ी संख्या में साधु संतों के साथ भक्तों ने हिस्सा लिया। बुधवार को सुबह से ही मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ चलता रहा। भक्तों ने भी बड़े हनुमानजी का पूजन कर सफलता की कामन की। बड़ी संख्या में भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

विज्ञापन


इसी तरह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा संगम तट पर चंद्रयान 3 का सैंड आर्ट बनाया गया। इस तिरंगे रंग से लिखा गया हम होंगे कामयाब। साथ ही सफल लैंडिंग की प्रार्थना भगवान से की गई। सैंड आर्ट की लोगों ने काफी सराहना की और इसे देखने के लिए काफी भीड़ जुटी रही। 

विज्ञापन

चंद्रयान-3 की लैंडिग का लाइव देखेंगे बच्चे

चंद्रयान-3 बुधवार की शाम 5.27 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मम्फोर्डगंज के सीपीआई और सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को दिखाने के लिए स्क्रीन लगाई गई है। इन दोनों जगहों को मिलाकर 300 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है। अन्य विद्यालयों में भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक विद्यालय खुलेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें