फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बालिका गृह में मारपीट पर आयोग के अध्यक्ष सख्त, तीन सदस्यीय जांच कमेटी की गठित

Thu, 16 Feb 2023 11:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

खुल्दाबाद स्थित राजकीय बालिका गृह में मारपीट का मामला सामने आया है। राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा के निरीक्षण के दौरान बालिकाओं ने यह शिकायत की। उन्होंने पुलिस पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
Prayagraj News : बैठक करते बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद स्थित राजकीय बालिका गृह में मारपीट का मामला सामने आया है। राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा के निरीक्षण के दौरान बालिकाओं ने यह शिकायत की। उन्होंने पुलिस पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। इस पर अध्यक्ष ने एसीपी अपराध की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को बालिका के अलावा शिशु, महिला एवं बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


इस दौरान बालिकाओं ने मारपीट की शिकायत की। निरीक्षण के बाद प्रेसवार्ता में अध्यक्ष ने बताया कि दो बालिकाओं के बीच आपस में मारपीट हुई थी। इसकी जांच एसीपी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि पास्को के तहत 30 से 35 फीसदी मामले बलात्कार के हैं। प्रयागराज के बाल संप्रेषण गृह में बंद आरोपियों में भी 25 प्रतिशत ऐसे ही मामले हैं। उन्होंने इस पर चिंता जताई।

उन्होंने संप्रेषण गृह में क्षमता से अधिक बच्चे रखे जाने पर भी चिंता जताई। प्रयागराज में ही 50 बच्चों को रखने की क्षमता है। इसके विपरीत इसमें करीब 200 बच्चे हैं। उन्होंने इन्हें बड़े स्थान पर शिफ्ट करने के साथ काउंसलिंग करके फर्जी मुकदमों को खत्म करने की बात कही। इससे पहले उन्होंने बैठक में कन्या सुमंगला समेत विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसीपी अपराध सतीश चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ.अखिलेश मिश्र, सदस्य अरविंद कुमार, सुमन पांडेय, सुषमा शुक्ला, आकांक्षा सोनकर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बंद होंगे हुक्का बार, स्कूलों में बनेंगे प्रहरी

शहर के सभी हुक्का बार बंद होंगे। राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में एसीपी अपराध को टीम गठित कर प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा। उन्होंने बच्चों की काउंसलिंग करने की बात भी कही। अध्यक्ष ने बताया कि बच्चों में नशा मुक्ति के लिए अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में हर स्कूल एवं कॉलेज में 10-10 विद्यार्थियों का प्रहरी ग्रुप बनाया जाएगा, जो नशा करने वालों बच्चों पर नजर रखेगा। ऐसे बच्चों की काउसलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में मार्च में एक सेमिनार भी आयोजित होगा।

पंचायत भवन बनेंगे शेल्टर होम
बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के अध्यक्ष ने नगर निगम में शामिल ग्राम पंचायत भवनों को शेल्टर होम के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि बाल श्रमिकों को रखने के लिए जगह का अभाव है। ऐसे बच्चों को इन शेल्टर होम में रखने की व्यवस्था की जाए।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बच्चाें संग खाया खाना

अध्यक्ष ने राजकीय शिशु, बाल, बालिका, महिला एवं सप्रेषण गृह के अलाव कौड़िहार स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों संग खाना खाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें