Center of Media Studies Allahabad University
- फोटो : CITY DESK
इविवि के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज की ओर से संविधान दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता
प्रयागराज। इलाहाबाद विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज की ओर से संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने संविधान की व्यवस्थाओं को लेकर पक्ष एवं विपक्ष में अपनी बात रखी।
इस दौरान प्रतिभागियों ने कहा कि भारतीय संविधान देश के विकास का मूल आधार है। संविधान में ऐसी व्यवस्थाएं की गयी हैं कि सभी को विकास के समान अवसर मिले। सभी देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। प्रतियोगिता में सेंटर ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन के अंश गुप्ता पहले, सेंटर ऑफ मीडिया स्ट्डीज के अंकित तिवारी को दूसरा, द्वितीय पुरस्कार तथा सेंटर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी की अना मरियम को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर इविवि के हिंदी विभाग के प्रो. सन्तोष भदौरिया, आकाशवाणी इलाहाबाद के अनिल कुमार श्रीवास्तव तथा इंस्टीट्यूट की निदेशक प्रो. नीलम यादव उपस्थित थीं। अतिथियों का स्वागत तथा आभार प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. धनंजय चोपड़ा ने किया।