फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीडीओ ने क्रय केंद्रों का फीता काटकर किया शुभारंभ

Wed, 02 Apr 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
जसरा। नवीन मंडी स्थल जसरा तथा जारी में आरएफसी सीडीओ प्रयागराज गौरव कुमार ने गेहूं क्रय केंद्रों का फीता काटकर शुभारंभ किया। निरीक्षण के समय संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी ,मंडी सचिव , क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

जसरा मंडी समिति के सचिव नीरज नाथ ने बताया कि सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रेंडम के आधार पर नीलामी की जाती है । इस समय के आसपास में गेहूं का विक्रय होता है। मंगलवार की नीलामी में गेहूं की कीमत गुणवत्ता के आधार पर 2400 - 2450 रुपये प्रति कुंतल तक लगाई गई । संभागीय खाद्य नियंत्रक ने मंडी सचिव को निर्देश दिया कि 2400 रुपये से कम बोली वाले गेहूं को क्रय केंद्र पर तौल कराकर खाते में भुगतान कर दिया जाए । मंडी सचिव ने यह भी बताया कि प्रतिदिन चार से पांच क्विंटल की तौल कराई जा रही है । मंडी सचिव नीरज नाथ ने निर्देशित किया की मंडी में किसी भी हालत में 2445 से कम की खरीदारी न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें