फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिखे चार संदिग्धों की तलाश, बंधक बनाकर लूटपाट का मामला

Mon, 14 Dec 2020 12:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

मम्फोर्डगंज में रिटायर रेलवे अफसर कृष्णचंद्र श्रीवास्तव को पत्नी समेत बंधक बनाकर लूटपाट मामले में पुलिस को अहम क्लू मिला है। घटनास्थल से कुछ दूर पर स्थित मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चार संदिज्ध दिखे हैं। जिसके बाद इनकी तलाश शुरू कर दी गई है। उधर घर से गायब मोबाइल के नंबर को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। 

विज्ञापन


रिटायर अफसर व उनकी रिटायर शिक्षिका पत्नी ज्योति श्रीवास्तव को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाश करीब दो लाख के गहने व 31 हजार नगद लूट ले गए थे। मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घटना के बाद पुलिस ने सबसे पहले रिटायर अफसर के घर के सामने से होकर जाने वाले अलग-अलग रास्तों पर स्थित भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

विज्ञापन

prayagraj news : बदमाशों की पिटाई से घायल वृद्ध महिला। - फोटो : prayagraj
इस दौरान उसे एक भवन में लगे सीसीटीवी कैमर की फुटेज में चार संदिज्ध युवक नजर आए हैं। चारों की तस्वीरें भुक्तभोगियों की ओर से बताए घटना के वक्त के आसपास ही कैमरे मेें कैद हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनके चेहरे तो स्पष्ट नहीं हैं लेकिन कद-काठी लगभग वैसी ही है, जैसा कि हुलिया रिटायर अफसर व उनकी पत्नी ने बताया था। फिलहाल पुलिस उनकी  तलाश में जुटी है। उनके बारे में सुरागरशी की जा रही है। सबसे अहम बात यह है कि सुबह तडक़े आखिर युवक वहां कर क्या रहे थे।

कोहरे के बावजूद तडक़े उनकी मौजूदगी ही उन्हें संदिज्ध बना रही है। उधर रिटायर अफसर के घर से गायब मोबाइल का नंबर भी सर्विलंास पर लगाया गया है। साथ ही उस नंबर की कॉल डिटेल भी मंगवाई जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी अफसर ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। 

दो अन्य हिरासत में, महिला कर्मचारियों से पूछताछ जारी

उधर जांच में जुटी पुलिस ने रिटायर अफसर के घर काम करने वाली महिलाओं के दो अन्य परिचितों को हिरासत में लिया है। जबकि उनसे भी पूछताछ जारी है। रिटायर अफसर के घर खाना बनाने, बर्तन साफ करने व साफ-सफाई के लिए तीन महिलाएं काम पर आती हैं। इनमें से एक युवती वारदात के बाद घर में आई भी थी जिसे बुजुर्ग ज्योति ने घटना की जानकारी भी दी। इसके बाद भी उसने ने पड़ोसियों को और न ही पुलिस को इसकी जानकारी दी और चुपचाप अपने कमरे पर चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें