फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Fri, 24 Feb 2023 08:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसराय में बसपा विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या का सीसीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। घर के सामने लगे सीसीटीवी में साफ देखा जा रहा है कि उमेश पाल के घर पहुंचते ही उनके ऊपर गोली और बम से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसराय में बसपा विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या का सीसीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। घर के सामने लगे सीसीटीवी में साफ देखा जा रहा है कि उमेश पाल के घर पहुंचते ही उनके ऊपर गोली और बम से हमला कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर चारों तरफ धुंआ भर गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से मौके पर भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन



 

परिजनों ने पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद पर हत्या का आरोप लगाया है। माना जा रहा है कि इस हत्याकांड में अत्याधुनिक असलहों का इस्तेमाल किया गया है। विधायक राजूपाल हत्याकांड मामले में उमेश पाल मुख्य गवाह थे। उनकी गवाही भी पूरी हो चुकी थी और केस अंतिम चरण में चल रहा है। राजू पाल हत्याकांड की सीबीआई जांच भी चल रही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

अतीक की पत्नी ने कहा मेरे शौहर और दोनों बच्चे जेल में
अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने कहा कि शहर में कोई भी वारदात हो उनके शौहर का नाम ही उछाल दिया जाता है। मेरे शौहर मेरे देवर दोनों जेल में हैं मेरे बच्चे जेल में हैं । मेरा एक बेटा इस समय नौवीं की और दूसरा बेटा दसवीं की परीक्षा दे रहा है। मेरे परिवार का नाम जबरन उछाला जा रहा है । पुलिस फ़ोर्स उनके घर पर आई हुई है और पूरे परिवार को परेशान कर रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें