फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : लखनऊ की दिव्यांशी ने रचा इतिहास

Mon, 13 Jul 2020 08:12 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा - फोटो : social media
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से सोमवार को घोषित किए गए बारहवीं के परिणाम में नवयुग रेडियंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखनऊ की छात्रा दिव्यांशी जैन ने शत प्रतिशत अंकों के साथ पूरे रीजन के साथ-साथ देश में टॉप किया है। मेधावी दिव्यांशी को सभी विषयों में पूरे अंक मिले। मानविकी की इस छात्रा ने अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, इंश्योरेंस, अर्थशास्त्र में 100 में 100 अंक हासिल करके इतिहास बनाया है।
विज्ञापन


सीबीएसई इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय की क्षेत्रीय अधिकारी श्वेता अरोरा के अनुसार 2020 की बारहवीं की परीक्षा में रीजन के 52 जिलों के कुल 1057 स्कूल शामिल हुए। बारहवीं में पंजीकृत 117959 छात्रों में से 116542 बच्चे परीक्षा में बैठे। रीजन का परिणाम 82.49 फीसदी रहा।

पास होने वालों में छात्राएं 86.89 फीसदी, जबकि छात्र 79.89 फीसदी रहा। क्षेत्रीय अधिकारी के अनुसार सबसे अच्छा रिजल्ट केंद्रीय विद्यालय संगठन से जुड़े विद्यालयों 99.13 फीसदी रहा, दूसरे स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालयों का 97.77 फीसदी, जबकि तीसरे स्थान पर 83.03 फीसदी सीबीएसई से संबद्घ निजी स्कूल रहे। शासकीय विद्यालयों का परिणाम सबसे कम 57.07 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख जिलों का परिणाम
प्रयागराज--
कुल स्कूल--68
कुल परीक्षार्थी- 9720
रिजल्ट- 86.05 फीसदी
छात्र-83.89 फीसदी
छात्राएं- 89.81 फीसदी
00
लखनऊ--
कुल स्कूल--127
कुल परीक्षार्थी- 14184
रिजल्ट- 91.46 फीसदी
छात्र- 89.28 फीसदी
छात्राएं- 94.37 फीसदी
00000
वाराणसी
कुल स्कूल--90
कुल परीक्षार्थी- 15149
रिजल्ट- 82.27 फीसदी
छात्र- 80.10 फीसदी
छात्राएं- 85.68 फीसदी
00000
कानपुर
कुल स्कूल --83
कुल परीक्षार्थी- 9045
रिजल्ट- 90.46 फीसदी
छात्र- 88.07 फीसदी
छात्राएं- 94.13 फीसदी
000
गोरखपुर
कुल स्कूल --68
कुल परीक्षार्थी- 9491
रिजल्ट- 79.10 फीसदी
छात्र- 76.74 फीसदी
छात्राएं- 83.30 फीसदी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें