इलाहाबाद (ब्यूरो)। आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन की ओर से मंगलवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन के सामने आयोजित सभा में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) का विरोध किया गया। वक्ताओं ने सीबीसीएस को शिक्षा के साथ खिलवाड़ बताया।
सभा में अखिल भारतीय छात्र हड़ताल की घोषणा की गई। इसके मद्देनजर उन्होंने दो सितंबर को प्रस्तावित द्वितीय परीक्षा स्थगित करने की भी मांग की। सभा में शिक्षकों की भर्ती जल्द करने तथा परिसर की अराजकता का मुद्दा भी उठा। इसके बाद छात्रों ने कुलपति दफ्तर में मांगपत्र भी सौंपा। सभा में छात्रसंघ के सांस्कृतिक सचिव अंकुश दुबे, विजय शंकर, कौस्तुभ, गौरव, भीम सिंह आदि शामिल रहे।