फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस इलाज की नहीं हुई घोषणा, एक और आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैशलेस इलाज की नहीं हुई घोषणा, एक और आंदोलन की तैयारी
विज्ञापन

0 आचार संहिता लागू होने से पहले घोषणा की थी उम्मीद लेकिन फैसला नहीं होने से कर्मचारियों-पेंशनर्स में निराशा
प्रयागराज। उम्मीद के विपरीत कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं मिलने की वजह से राज्य कर्मचारियों तथा पेंशनर्स में निराशा एवं नाराजगी है। इस मांग को लेकर वे एक बार फिर आंदोलन छेड़ने की रणनीति बना रहे हैं। चुनाव से पहले इसकी घोषणा के लिए पेंशनर्स ने सड़क पर उतरने की तैयारी की है।
कर्मचारी एवं पेंशनर्स कैशलेस इलाज की सुविधा की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले इसकी घोषणा की उम्मीद की जा रही थी। सरकार की ओर से इसके लिए पहल भी की गई। इसके बाद इन उम्मीदों को और बल मिला था, लेकिन अभी तक कैशलेस इलाज की घोषणा नहीं हो सकी है। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस वर्मा का कहना है कि इस मांग को लेकर लंबे संघर्ष की योजना बनाई गई है। इसकी शुरुआत मंगलवार को धरने से होने जा रही है। राज्य कर्मचारी महासंघ के राजेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि आचार संहिता लागू होने जा रही है। इसके अलावा एस्मा भी लागू है। इसलिए अभी उनका आंदोलन का कार्यक्रम स्थगित है, लेकिन पेंशनर्स के आंदोलन को समर्थन दिया जाएगा।
विज्ञापन

000
पांच वर्ष पहले हुई थी घोषणा, बन गए थे हेल्थ कार्ड
पांच वर्ष पहले पिछली सरकार में ही कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने की घोषणा की गई थी। बड़ी संख्या में कर्मचारियों तथा पेंशनर्स के हेल्थ कार्ड भी बन गए थे, लेकिन योजना लागू नहीं हो सकी। मौजूदा सरकार की ओर से कमेटी बनाकर बाधाएं दूर करने की बात कही गई थी लेकिन कुछ नहीं हो सका।
विज्ञापन

000
आज देंगे धरना
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन तथा गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कैशलेस इलाज समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को धरने की घोषणा की गई है। अध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के पास दिन में 11.30 से तीन बजे तक धरना दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने पेंशनर्स एवं कर्मचारियों से समर्थन की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें